jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

Big News : एसडीओ साहब चपरासी के साथ मना रहे थे रंगरलिया, आ धमकी पत्नि ने मचाया हो हल्ला पढ़िए आगे क्या हुआ |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सहारनपुर : एसडीओ साहब अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में प्रेमालाप में व्यस्त थें इसी दौरान पत्नि भी आ धमकी उसे देखकर एसडीओ साहब के होश उड़ गए वही पत्नि ने पति के साथ अन्य महिला को देखकर हो हल्ला मचा दिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस साहब को उठाकर थाने ले गई और पूछताछ की ।

क्या है पूरा मामला –

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ साहब दो वर्ष पहले सहारनपुर में तैनात था। फिर साहब का स्थानांतरण शामली के बिजली घर में हो गया। जहां उर्जा विभाग में पदस्थ उनकी प्रेमिका भी है। गुरुवार रात घर पर पत्नि के साथ थे इसी दौरान उनके फोन पर एक काल आया तो उन्होने पत्नि से कहा कि जरुरी काम से आफिस जाना होगा। पत्नि ने पूछ ऐसा क्या काम है तो उन्होने कोई उत्तर दिए बिना वहां से निकल गए। इस पर पत्नि ने विभाग से संबधित अधिकारी को फोन लगाकर पूछा तो उसने कहा कि कहीं नही भेजा गया साहब को। पत्नी को शक हुआ और वह साहब की गाड़ी का पीछे लग गई।

एसडीओ  प्रेमिका के साथ देख पत्नी हो गई आग बबूला  –

एसडीओ कार से सहारनपुर के सदर बाजार थानाक्षेज्ञ के दिल्ली रोड पर बने एक मकान के अंदर पहुंच गया। पत्नी ने देखा और बाहर जाकर खड़ी हो गई। पत्नी ने थोड़ा इंतजार कर घर के अंदर प्रवेश किया। पत्नी ने देखा कि एसडीओ कमरे में प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था। यह देख पत्नी आग बबूला हो गई और जोर.जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। पत्नी के हो हल्ला किए जाने के दौरान पुलिस को भी बुला लिया था। पुलिस ने एसडीओ साहब को थाने ले गई। सदर बाजार थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि पत्नी की शिकायत के बाद एसडीओ को गुरुवार की रात थाने ले गए थे। पत्नी ने बाद अपना मन बदल लिया और एसडीओ के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। उसके बाद एसडीओ के खिलाफ शांतिभंग का चालान किया। एसडीओ को जमानत भी मिल गई है।