ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन 9 अगस्त को  मां नर्मदा मंदिर में यज्ञोपवीत धारियो... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे साल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं व्लादिमीर पुतिन 'पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधारेंगे' नर्मदापुरम पुलिस का अनोखा अभियान जंगल में मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला हुई मौत कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग भारत को भी अमेरिका पर लगाना चाहिए 50% टैरिफ: थरूर बड़ी खबर: दो दिनों के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा Harda: गैस एजेंसी मामले में मुशर्रफ की अग्रिम जमानत निरस्त! मासूमों की मंडी चलाने वाली 'लुटेरी दुल्हनें' बेनकाब

Big News: कार रुकवाकर मारी गोली, यहां हुई एक और राजद नेता की हत्या !

बिहार : वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने राजद नेता सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक साहनी की पत्नी अजीजपुर चांदे पंचायत की उप मुखिया बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सहनी अपनी कार से मूसापुर की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान मरूई चौक पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कार रुकवाकर उनसे बातचीत की और फिर उनको गोली मारकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राजद मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ में पदाधिकारी बताए जाते हैं।

- Install Android App -

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने ताजपुर मार्ग पर लगाया जाम –

– महुआ मुख्य मार्ग पर बहुआरा चौक पर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।