jhankar
ब्रेकिंग
Big news : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण झड़प ताज़ा अपडेट: भारत में रूसी टीवी नेटवर्क लॉन्च, पुतिन ने अफगानिस्तान और भारत-रूस संबंधों पर कही बड़ी ... Big news : विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका जूता फेंका मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, रीवा सबसे ठंडा एक लाख की कमाई करने वाले किसानों को सम्मानित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी में किसान केला फसल उखाड़ने को मजबूर, 2 रुपए किलो मिल रहा भाव 12वीं की छात्रा को डराकर बनाया था अश्लील वीडियो, लोगों ने किया चक्काजाम खरगोन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, खेत में छिपाई शराब महिलाओं ने की नष्ट, 11 गिरफ्तार रतलाम : फोरलेन पर चक्काजाम करने पर सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

BIG NEWS : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी, सिर पर मंडरा रही मौत,पुलिस ने आरोपी अनस अंसारी गिरफ्तार किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बरेली। उत्तरप्रदेश के बरेली में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। इसी दौरान बरेली के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हत्या की धमकी दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिर पर मंडरा रही मौत

- Install Android App -

आरोपी का नाम अनस अंसारी है। धर्म विशेष का होने के कारण मामला गंभीर हो गया था। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था। अनस ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सिर पर मौत मंडरा रही है।पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा किया। रिठौरा चौकी के प्रभारी नवीन कुमार ने केस दर्ज होने और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी गई धमकी

हाफिजगंज इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हत्या करने की धमकी देने की बात कबूल की है। दरअसल आरोपी ने अपनी पोस्ट में बाबा शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने समझा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने एक्स हैंडल के जरिए पुलिस तक यह सूचना पहुंचाई।आरोपी से पूछताछ के बाद स्पष्ट हो गया कि उसने बाबा शब्द का इस्तेमाल बागेश्वर धाम प्रमुख के लिए किया था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा और दरबार में कई बार कह चुके हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। उनके ये बयान लगातार चर्चा में रहते हैं।