jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मण्डी प्रांगण में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जारी क... नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत कार्यशाला, रैली व शपथ का हुआ आयोजन हरदा के पीलियाखाल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन दतिया में सगाई से लौट रहे युवकों पर फायरिंग, एक की मौत रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा

BIg News : मंत्री स्टालिन की सनातन पर की गई टिप्पणी से संत समाज में आक्रोश, संत समाज बोला इस मूर्ख को मिले दंड देशद्रोह की कार्यवाही हो

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादित  बयान पर संत समाज भी अब खुलकर विरोध में आ गया है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 चैन्नई। मलेरिया और डेंगू से सनातन धर्म की तुलना करने के कारण उदयनिधि स्टालिन को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे भी उनका समर्थन करने के लिए निशाने पर हैं। उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। अब देश की 262 प्रतिष्ठित हस्तियों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर विवादित बयान पर दखल देने की मांग की है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर संत समाज भी अब खुलकर विरोध में आ गया है। अयोध्या में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि प्रियांक खरगे सनातन का ज्ञान नहीं है। इस प्रकार की भाषा मूर्खता है। सनातन धर्म को सारे देश के लोग मानते हैं, यदि उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खरगे सनातन धर्म को हटाने और इसे कीड़े-मकोड़े के समान बोल रहे हैं तो ये लोग देशद्रोही हैं और उन्हें दंड देना चाहिए।