jhankar
ब्रेकिंग
Big news : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण झड़प ताज़ा अपडेट: भारत में रूसी टीवी नेटवर्क लॉन्च, पुतिन ने अफगानिस्तान और भारत-रूस संबंधों पर कही बड़ी ... Big news : विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका जूता फेंका मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, रीवा सबसे ठंडा एक लाख की कमाई करने वाले किसानों को सम्मानित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी में किसान केला फसल उखाड़ने को मजबूर, 2 रुपए किलो मिल रहा भाव 12वीं की छात्रा को डराकर बनाया था अश्लील वीडियो, लोगों ने किया चक्काजाम खरगोन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, खेत में छिपाई शराब महिलाओं ने की नष्ट, 11 गिरफ्तार रतलाम : फोरलेन पर चक्काजाम करने पर सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Big news harda:  गांजे के साथ दो युवक एक युवती पकड़ाई, करताना क्षेत्र में लाखो रुपए की चोरी की वारदात भी कबूल की,,आरोपियों पर था 10 का इनाम,

टिमरनी।   टिमरनी थाना की करताना पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर एक खेत के मकान में दिन दहाड़े हुई लाखो रुपए की चोरी के मामले में पुलिस टीम को सफलता मिली है।   पुलिस ने रविवार को घेराबंदी कर गांजा के साथ महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये तीनो ने करताना क्षेत्र में लाखो रुपए की चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया है।

टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया चौकी प्रभारी करताना ने बताया की  शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन लोग गांजा लेकर जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने नयागांव रोड पर स्थित वेयरहाउस के आगे गांव करताना के पास बाइक चालक को रोका। जिस पर एक महिला सहित दो लड़के सवार थे।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शिवा उर्फ शिवानी पति दीपक उर्फ टसन राजपूत कहार (21) निवासी वार्ड 13 सोनी मोहल्ला, हेमंत उर्फ मोटा पिता देवी कहार (30) निवासी वार्ड 4 लौहार मोहल्ला और गोविंद पिता राधेश्याम कहार (22) वार्ड 13 सोनी मोहल्ला तीनों निवासी ग्राम मटकुली थाना स्टेशन रोड पिपरिया के होना बताया। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 860 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 24000 रुपए है। घटना में उपयोग की बाइक को भी जब्त की है। उन्होंने बताया आरोपियों एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

सीसी टीवी में कैद हुए थे ये चोर, दस हजार का रखा था इनाम

- Install Android App -

आरोपीगणों के हुलिए एवं जब्त की बाइक के आधार पर संदेह होने पर ग्राम पुरा में कुछ दिन पहले होने वाली चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने बताया 10 सितंबर की दोपहर 2.30 बजे उन्होंने गांव पुरा में सूने घर का ताला तोड़कर वहां से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया।

संयुक्त पुलिस टीम मे निरीक्षक सुशील पटेल थाना प्रभारी टिमरनी, उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया चौकी प्रभारी करताना, महिला उनि श्रध्दा उइके, सउनि सुरेश दाते, प्र. आर. 197 योगेश पटेल, प्र.. आर. 29 सईद खान, प्र. आर. 221 शैलेन्द्र धुर्वे, आर. 276 मनोज, आर. 338 विकास, आर. 310 संजीव, चा. आर. 363 शैलेन्द्र राजपूत का विशेष योगदान रहा।

इनका कहना है।
दो युवक एक युवती को गांजे के साथ पकड़ा है। बीते दिनो हुई चोरी के संबंध में सख्ती से पूछताछ में इन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। गांजे वाले मामले एक अन्य की और तलाश है।

सुशील पटेल थाना प्रभारी टिमरनी