ब्रेकिंग
खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा छीपाबड़: कुआं खुदाई का कार्य करने वाले मजदूर युवक पर गिरी बिजली मौके पर हुई मौत !   आयशर वाहन में ठुस ठूस कर ले जा रहे थे गौवंश , टिमरनी पुलिस ने घेराबंदी कर गौ तस्करी करने वाले 5 आरोप... बदमाश नंनद को आए थे किडनेप करने उठा ले गए भाभी को, आरोपियों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म , 8 आरोपी गि...

Big news Harda ; हंडिया पुलिस ने अवैध शराब तस्कर से पकड़ी 105 लीटर शराब की बड़ी खेप

सुमित खत्री हंडिया। बीते दिनो जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेश्वरी महोविया के द्वारा समस्त थाना क्षेत्र में अवेध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद हंडिया पुलिस थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर एक्शन मोड़ में लगातार कार्यवाही कर रहे है।

इसी  तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी हंडिया श्री मति अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया उप निरीक्षक अनिल गुर्जर के निर्देशन मे सउनि रामभोग शर्मा को थाना क्षेत्र थाना हंडिया के अन्तर्गत दिनाँक 29/08/23 को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि हरनारायण केवट निवासी सीगोन अपने घर के पीछे प्लास्टिक के कुप्पो मे हाथ भट्टी से बनी महुये की कच्ची शराब छुपा कर रखे हुये है मुखबिर की सूचना पर सउनि रामभोग शर्मा ने हमराह स्टाप के मुखबिर द्वारा बताया गये स्थान ग्राम सिगोन पहुचे जहा  हरणाराय केवट अपने घर के सामने खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा जिसके घर के पीछे से 7 प्लास्टिक के कुप्पो में 105 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुये की कच्ची शराब जप्त कर गिरफ्तार किया। उक्त शराब की कीमत 21 हजार बताई जा रही है।शराब को नष्ट किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना इंडिया में अप० क्र० 278/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

- Install Android App -

इनकी रही सराहनीय भूमिका:-

उक्त उल्लेखनीय कार्यवही में, थाना प्रभारी अनिल गुर्जर थाना इंडिया रामभोग शर्मा स.उ.नि. संदीप कुशवाह, सउनि नानकराम कुशवाह, म.प्र आर 08 ज्योत्सना वर्मा, प्र आर 191 भीम सिंह राजपूत, आर 86 नितेश, सेनिक 06 जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।