Big News Harda: 16 वर्षीय छात्र कोचिंग जाने का बोलकर घर से निकला, वापस नही लोटा,परिजनो ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
हरदा : सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत जय शक्ति होम्स में अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई करने वाला एक छात्र कोचिंग जाने का बोलकर घर से निकला जो देर रात तक भी वापस नही आया। परिजनो ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार – तनमय राजपूत पिता भोला शंकर राजपूत निवासी छिंदगांव मेल हरदा में अपने रिश्तेदार के घर जयशक्ति होम्स में दो महीने से रह रहा था। वो 10 वी कक्षा का छात्र है।
दिनांक 26/09/2023 के दोपहर 1.00 बजे तनमय रोजाना की तरह उसकी कोचिंग गढ़ीपुरा के लिये घर से निकला था । जो वापस घर नही आया परिजनो द्वारा तलाश करने पर जानकारी मिली की तनमय कोचिंग करके शाम 4.30 बजे घर के लिये निकल गया । उधर चिंतित परेशान बालक के परिजनो ने जगह जगह सीसीटीवी केमरे भी खंगाले। जिसमे तन्मय की दो जगह लोकेशन दिखाई दी। परिजनो ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालक के गायब होने के बाद माता पिता अन्य रिश्तेदार बहुत ज्यादा परेशान है। बालक रेलवे स्टेशन के पास भी एक जगह सीसीटीवी केमरे में कैद हुआ है। इधर पुलिस जांच में जुटी हुई है की बालक मर्जी से कही गया है या फिर उसको कोई लेकर गया। बालक के पास मोबाइल भी नही है।
अगर किसी को भी ये बालक कही दिखाई दे तो इन नंबरों पर और हरदा सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दे। हरदा मै आज दिनाक 26 सितंबर 2023, यह बालक दोपहर 4 बजे से गायब है घर नही पहुंचा। जिस भी व्यक्ति को यह बालक मिले तो तुरंत जानकारी देवे।
नोट – बालक 16 वर्षीय है उसमे ग्रे टी-शर्ट पहना है |
मोबाइल नम्बर – Rajesh Singh hada (rajput)
7247307696
Rajendra singh
8120618513
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

