jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...

बिग न्यूज सिवनी मालवा :थाने से 50 मीटर दूर हुई घटना: केसीसी जमा करने आये किसान की गाड़ी की डिक्की तोड़ अज्ञात व्यक्ति ने उड़ाये 1 लाख 70 हजार रूपये___

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। शहर में लूट चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है थाने के सामने से एक व्यक्ति की गाड़ी की डिक्की में रखे 1 लाख 70 हजार रूपये निकाल एक युवक फरार हो गया। शिकायतकर्ता अशोक लौवंशी निवासी ग्राम थुआ ने पुलिस को बताया की वो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में केसीसी के पैसे जमा करने आया था। परन्तु बैंक में कितनी राशी केसीसी में जमा करना है ये पता नहीं चल पाया था। तब मै अन्य कार्य से सिवनी मालवा थाने के समाने स्थित दुकान पर आया और गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी कर जमीन का खसरा किश्तबन्दी की नकल निकलवाने लगा।

- Install Android App -

तब तक मेरी गाड़ी के सामने एक बोलेरो वाहन आकर खड़ा हो गया जिसकी आड़ मे मेरी गाडी हो गयी। अपनी गाडी देखने में जैसे ही दुकान से बाहर आया तो मेरी गाड़ी की डिक्की खुली हुई थी और एक युवक बाइक से भागता हुआ दिखा। उन्होंने बताया की मै बैंक गया था तब एक युवक मेरे बगल की बेंच पर बैठा हुआ था। जब गाडी से पैसे गायब हुए तब वही युवक गाड़ी से भागता हुआ दिखाई दिया। जिसका मैंने बानापुरा तक पीछा किया परन्तु उक्त युवक बानापुरा के बाद दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद पूरी घटना की सूचना सिवनी मालवा थाने में दी।

इसके पूर्व 1 अगस्त को बैंक आफ इंडिया के पास भरलाय के संतोष निशानिया के ऊपर बिस्किट का घोल डालकर उसके 20 हजार रुपये लेकर एक युवक फरार हो गया था। थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया अशोक लौवंशी ग्राम थुआ के व्यक्ति ने थाने आकर सूचना दी की उसकी डिक्की से अज्ञात युवक ने एक लाख सत्तर हजार रुपये निकाल कर भाग गया है। जिसके बाद पुलिस टीम को रवाना किया गया है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में सीसीटीवी देखे जा रहे है। कुछ जगहों पर युवक सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। थाना प्रभारी उषा पर अभी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।