➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार
सिवनी मालवा।नगर के दो बच्चे घर से बिना बताए लापता हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ढूंढ निकाला। बच्चे जबलपुर और बालाघाट तक पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए रवाना हो गई है। पता चला है कि परिजनों ने कुछ बात को लेकर डांटा था, जिसके बाद वे नाराज होकर घर से चले गए थे। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नगर के दो बच्चे घर से बिना बताये लापता हो गये थे।
जो पुलिस की सक्रियता से मात्र 10 घंटे मे ही मिल गये। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि मस्जिद मोहल्ला और गोटिया पुरा से 2 नाबालिग बच्चा अपने घर वालो को बिना बताये लापता हो गये थे। जिसकी सूचना परिवार वालो ने पुलिस को दी पुलिस ने सीसी टीवी कैमरो की मदद से बच्चो को तलाश किया तब पता लगा कि बच्चे ट्रेन मे बैठकर जबलपुर चले गये है। जो जबलपुर से बालाघाट चले गये।
जी आर पी पुलिस बालाघाट से सम्पर्क करने पर दोनो बच्चों को सुरक्षित जी आर पी थाना बालाघाट मे बैठाकर रखा है। पुलिस टीम रवाना हो गयी है। जो दोनो बच्चो को सुरक्षित ले आएगी बच्चे घर वालो को बिना बताये चले गये थे। पुलिस की सक्रियता से हर्ष की लहर है।
इनका कहना।
2 नाबालिग बच्चा अपने घर वालो को बिना बताये लापता हो गये थे। जिसकी सूचना परिवार वालो ने पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की मदद से बच्चो को तलाश कर लिया है।
थाना प्रभारी
सुधाकर बारस्कर
सिवनी मालवा

