jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

BIGG BOSS 12: जहां ये दो कंटेस्टेंट्स लड़ेंगे कैप्टेंसी के लिए जंग, वहीं कैप्टन को दी जाएगी खास पावर

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों कैप्टेंसी के लिए जंग देखने को मिल रही है। हाल ही में सामने आए प्रोमो से साफ हो गया है कि घर के अंदर कैंप्टेंसी टास्क की शुरुआत होने वाली है। कैप्टेंसी टास्क में लग्जरी बजट के आखिरी दो दावेदारों सोमी और सृष्टि के बीच टक्कर होने वाली है। इससे पहले बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी टास्क का दावेदार बनने के लिए जेलर और कैदी टास्क दिया था।

- Install Android App -

इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों की बजाए अलग-अलग कंटेस्टेंट्स के तौर पर बांट दिया गया। टास्क के दौरान आधे घरवालों को कैदी बनाया गया और आधे घरवालों को जेलर।हालांकि टास्क के दूसरे हिस्से में उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव भी किया गया।

बिग बॉस ने कहा था कि कैदी के तौर पर आखिर तक जो कंटेस्टेंट बचा रहेगा, वह घर की अगली कैप्टेंसी का दावेदार बन जाएगा। ऐसे में सृष्टि और सोमी अपनी अपनी बारी के दौरान आखिर तक बची रही और घर की कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने में कामयाब हुईं। इस बार भी घर की कैप्टन को तीन खास पावर दी जाएगी। पहली तो वह अगले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया से बच जाएगा, दूसरा उसका चुनाव कालकोठरी की सजा के लिए नहीं किया जा सकेगा और तीसरा उसे किसी एक कंटेस्टेंट को बचाने का अधिकार भी मिल सकता है। बता दें कि श्रीसंत भी घर से बेघर हो अनूप जलोटा के पास सीक्रेट रूम में चले गए है। नॉमिनेशन के दौरान दीपिका ने श्रीसंत को नॉमिनेट किया था। वहीं सुरभि और शिव की दोस्ती में दरार आ गई है।