jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में मजदूरी करने गया था, पीछे से पत्नी ने घर छोड़ा

बिहार: बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच बेटियों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला अपनी सबसे छोटी बेटी को भी साथ ले गई और बाकी चार बच्चों को घर पर अकेला छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला को इंस्टाग्राम रील्स देखते-देखते गांव के ही युवक तूमान अंसारी से प्यार हो गया था।

पति पंजाब में कर रहा था मजदूरी

पीड़ित पति ने बताया कि वह परिवार का पेट पालने के लिए पंजाब में मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले उसे फोन पर सूचना मिली कि उसकी पत्नी तूमान अंसारी नाम के युवक के साथ भाग गई है। खबर सुनते ही वह तुरंत गांव लौटा। पति के मुताबिक, उसकी पत्नी और तूमान काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पति अब पुलिस से अपनी पत्नी और छोटी बेटी को बरामद करने की गुहार लगा रहा है।

- Install Android App -

गांव में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद से गांव में लोगों के बीच भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने पांच बच्चों की जिम्मेदारी छोड़कर गलत कदम उठाया है। पति की शिकायत पर शिकारपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया से बढ़ रहे ऐसे मामले

इधर कुछ समय से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद शादीशुदा महिलाओं के घर छोड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश में भी एक पांच बच्चों की मां अपने चार बच्चों वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसने फेसबुक पर शादी की फोटो भी शेयर की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल रिश्तों के चलते पारिवारिक जिम्मेदारियां पीछे छूट रही हैं।