jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार

मप्र विधानसभा में बिल पास : महिलाएं अब रात में भी काम कर सकेंगी

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब महिलाएं रात में भी काम कर सकेंगी। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार को विधानसभा में श्रम विधियां संशोधन विधेयक पेश किया। जिसे सदन में पास कर दिया गया है, इस विधेयक के पारित होने पर अब महिलाएं दिन और रात सभी शिफ्टों में जरूरत के हिसाब से काम कर सकेंगी। मध्य प्रदेश विधानसभा ने एक बिल पास किया है जिसके तहत महिलाएं अब कुछ शर्तों के साथ रात में भी काम कर सकेंगी। यह बिल दुकान और स्थापना अधिनियम, 1958 और कारखाना अधिनियम, 1948 के तहत रात्रि पाली में महिलाओं को नियोजित करने की शर्तों में संशोधन करता है।

- Install Android App -

वहीं विधेयक पास होने के दौरान प्रह्लाद पटेल ने कहा, बदलाव महिला सशक्तिकरण और रोजगार के समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी था। महिला कर्मियों की सुरक्षा और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करना कंपनियों की जिम्मेदारी होगी।

इसके पहले मध्य प्रदेश के श्रम विभाग ने सशर्त महिलाओं को रात में काम करने की अनुमति दी थी। श्रम विभाग के जारी निदेर्शों के मुताबिक रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक दुकानों और शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की संख्या कम से कम 10 होनी चाहिए। कारखानों के लिए समय रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रखा गया है। कारखानों में काम करने वाली महिलाओं की प्रत्येक शिफ्ट में एक-तिहाई महिला सुपरवाइजर, शिफ्ट इंजार्ज या फोरमैन होना अनिवार्य है।