jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

BJP महासचिव को आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस, 25 अक्तूबर तक देना होगा जवाब

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और मध्यप्रदेश में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और देपालपुर विधायक मनोज पटेल के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में रिटर्निंग अधिकारी आईएएस अदिति गर्ग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर 25 अक्तूबर तक जवाब मांगा है। रिटर्निंग अधिकारी के भेजे गए नोटिस में आरोप है कि 17 अक्तूबर को देपालपुर में आयोजित एक धार्मिक आयोजन भजन संध्या का दोनों नेताओं ने राजनीतिक इस्तेमाल किया। रिटर्निंग अधिकारी ने कलेक्टर के जरिए चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि धार्मिक आयोजन की मंजूरी चिंटू वर्मा और अन्य आयोजकों ने ली थी। लेकिन इसमें कोलाहल एक्ट और प्रतिबंधात्मक धारा 144 के साथ ही चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन किया गया।इसके लिए कार्यक्रम के आयोजक के साथ ही सभी अतिथियों पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है।