jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल को जल्द ही मिलेगा चौथा निशातपुरा रेलवे स्टेशन विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, CM मोहन यादव बोले- अनुपूरक बजट से होगा हर वर्ग का कल्याण भोपाल में जल्द पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो, मिलेगी 7 दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा हरदा न्यूज़ : नियम विरूद्ध खनिज उत्खनन पर 9 करोड़ से अधिक की शास्ति अधिरोपित हरदा न्यूज़ : समर्थन मूल्य धान, ज्वार व बाजरा के उपार्जन हेतु 2 खरीदी केन्द्र स्थापित हरदा न्यूज़ : शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी दी जायेगी जानकारी भोपाल : सिविल अस्पताल में मशीन बंद होने पर भड़के कलेक्टर TMC विधायक हुमायूं का ऐलान: अब ममता सीएम नहीं रहेंगी हरदा न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम गोला में कार्यक्रम सम्पन्न सोना 182 रुपए ‎गिरा, चांदी में 1,362 रुपए की बढ़त

भाजपा ने श्री गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान दिवस को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के रूप में मनाया

हरदा – भारत के यषस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 9 जनवरी 2022 को श्री गोविंद सिंह जी के प्रकाष पर्व पर उनके साहिबजादों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के बलिदान दिवस को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

जानकारी देते हुए षिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के जिला संयोजक बसंत सिंह राजपूत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के योजनानुसार आज 26 दिसम्बर राष्ट्रीय वीर बाल दिवस को सम्पूर्ण जिले के सभी मंडलों में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर स्थित गुरूद्वारों में प्रातः मत्था टेककर एवं शब्द संकीर्तन श्रवण किया तथा विद्यालय एवं महाविद्यालयों में रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ चित्रकलॉ, कविता पाठ आदि साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थीयों द्वारा गुरू गोविंद सिंह जी एवं उनके साहिबजादों के जीवन पर आधारित सुंदर पेंटिंग बनाई गई, जिसकी प्रदर्षनी भाजपा कार्यालय कमल कुंज पर लगाई गई।

तत्पश्चात एक संगेाष्ठि का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री कमल जी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेष जी वर्मा, जिला महामंत्री देवी सिंह जी सांखला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्षन सिंह जी गहलोद, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंषुल जी गोयल, सिक्ख समाज के धर्मगुरू राजवीर सिंह जी ज्ञानी, समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जी खनूजा, कोषाध्यक्ष टूटेजा जी, डॉ. रवीन्द्र भागवत, डॉ. सुनिता जैन, दलजीत सिंह खनूजा, मंडल अध्यक्ष नितेष बादर ने साहिबजादों, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठि का शुभारंभ किया।

- Install Android App -

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि संगठन ने ऐसे महान बाल वीरों की गौरव गाथायें जन-जन तक पहुॅचे इस उद्देष्य से इस कार्यक्रम की योजना बनाई गई। धर्मगुरू राजवीर सिंह जी ने कहा कि गुरू गोंविंद सिंह जी एवं उनके साहिबजादों ने धर्म और देष के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया, परन्तु धर्मान्तरण नहीं किया। मुख्य अतिथि कमल जी पटेल ने कहा कि देष के युवाओं को ऐसे वीर बालकों एवं महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए तथा देष के युवा को पुरूषार्थी, चरित्रवान, स्वाभिमानी एवं राष्ट्र भक्त होना चाहिए।

 अंत में प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया

चित्रकलॉ प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 4 तक में प्रथम स्थान कु. गौरांगी बाकरिया, द्वितीय क.ु आनवी जायसवाल, तृतीय कु. अमृत कौर, कक्षा 5 से 8 की श्रेणी में प्रथम कु. सिद्धी प्रजापति, द्वितीय कु. दिति पटेल, तृतीय कु. मानस्वी दोगने, कक्षा 9 से 12 की श्रेणी में प्रथम निमेष अत्रे, द्वितीय महिमा पंचारिया, तृतीय पायल चंदेवा एवं महाविद्यालय स्तर पर प्रथम अनंत तारे, द्वितीय महक गुर्जर, तृतीय आरची दषोरे रहे।

कार्यक्रम के नगर संयोजक सौरभ तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र भाटी, संजय यादव, मुकेश पटेल, वंशीलाल पंवार, विजय सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर, विजय पटेल, प्रहलाद पटेल, हरि पटेल, राजेष गोदारा, कन्हैयालाल कुषवाहा, कैलाश कुचबंदिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, नीरज लाठी, भूपेन्द्र सिंह तोमर, गौरव काषिव सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।