jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी 17 जनवरी को आएंगे इंदौर, दूषित पानी से पीड़ित और मृतकों के परिजनों से मिलेंगे इंदौर में 10 दिन पूरी तरह बंद रहेगी मेट्रो बड़वानी : CBI ने सेंधवा में कई ठिकानों पर मारा छापा, खुलेंगे कई राज कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण 15 जनवरी से 15 मार्च तक बंद इंदौर में यात्रियों ने बचाई जान, टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस थाईलैंड में भीषण रेल हादसा: हाई-स्पीड प्रोजेक्ट की क्रेन ट्रेन पर गिरी, 22 यात्रियों की मौत सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल हंडिया : मां नर्मदा माई के आंचल में उतरेगी भक्ति की अविरल धारा, जयंती पर दो दिन गूंजेगा हर-हर नर्मदे... सावधान! खुशियों के आसमान में 'कातिल' मांझे का साया: तीन इमली ब्रिज पर युवक का गला कटा, हालत गंभीर मकर संक्रांति 2026: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और अपनों के लिए खास शुभका...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर बाल दिवस मनाया: साहिबजादों की कुर्बानी को किया याद,

वैभव चौधरी।
हरदा मगरधा: गुरुवार को भाजपा हरदा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम नकवाडा में वीर बाल दिवस मनाया।कार्यक्रम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के अमर बलिदानी साहिबजादों की वीरता को कोटि कोटि नमन कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. परिवार की शहादत को सब नमन करते हैं. उनके दो छोटे साहिबजादों ने निरंकुश शासक के आगे झुकने से इनकार कर दिया और डट कर आततायी का सामना किया आज उन नन्हें साहिबजादों को श्रद्धा से याद करने का दिन है

- Install Android App -

यह दिन न केवल सिख धर्म के अनुयायियों के लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि ऐसे वीर बहादुर बलिदानियों की वजह से ही इस महान भारत देश में हिंदू संस्कृति एवं हिंदू धर्म जीवित रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम जी धाकड़,डॉ मालाकार ,डॉ मालव्या,अशोक जी दुबले,मंडल उपाध्यक्ष मुकेशजी राठौर, बलवीर जी पटेल,सरपंच रामनिवास मालवीय, अरुण राजपूत, रामदीन गौर,संजय राजपूत,अनिल गौर, दीपक राजपूत मुरली छापरे, वैभव चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।