jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

BREAKING : मजदूर दिवस के दिन मजदूर ने की मालिक की हत्या, मजदूरी के 500 रुपए नहीं दिए तो रॉड से सीने पर हमला कर मौत के घात उतारा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार भोपाल। मजदूर दिवस के दिन मजदूर ने अपने मालिक की हत्या कर दी। मालिक ने मजदूरी के 500 रुपए नहीं दिए तो मजदूर ने रॉड से सीने पर हमला कर मौत के घात उतार दिया। निशातपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पूरा मामला निशातपुरा थाने अंतर्गत का है। आरोपी मजदूर ने मृतक की लहसुन की बोरी चढ़ाई थी। मजदूरी के 500 रुपए बने थे। मजदूर ने जब अपना मेहनताना मांगा तो मालिक ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच रकम को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान गुस्से में आकर मजदूर ने मालिक के सीने पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में मालिक गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है।