Breaking news : निजी कंपनी में काम करने वाले लापता युवकों की मिली लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी, एक मृतक युवक हरदा जिले का
मकड़ाई समाचार नर्मदापुरम। नर्मदा नदी में डूबे दूसरे युवक का भी शव आज मिल गया। 43 घंटे के बाद दूसरे युवक रितिक नागले का भी शव नर्मदा नदी में मिला है। मृतक हरदा जिले के जिजगांव का रहने वाला था। 36 घंटे बाद सुबह 8.30 बजे नर्मदापुरम के आचलखेड़ा निवासी रोहित पाल का शव नदी में मिला था।
बता दें कि दो दिन पहले दोनों युवकों के कपड़े और बाइक नर्मदा नदी के हिंगलाज घाट पर मिले थे। तभी से दोनों युवकों के डूबने की आशंका के बाद पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। वहीं दोनों युवकों के सर्चिंग के दौरान होमगार्ड जवानों को नर्मदा नदी में एक अन्य अज्ञात युवक का शव मिला था। होमगार्ड जवान और पुलिस ने शव मिलने की सूचना बुधनी पुलिस को दी। बुधनी पुलिस शव को पानी से निकाल लिया गया। दोनों लापता युवकों की होमगार्ड जवानों द्वारा तलाश की जा रही थी।
बताया जाता है कि निजी कंपनी में काम करने वाले दो युवक कल सुबह से लापता थे। एक युवक रोहित पाल नर्मदापुरम के आंचल खेड़ा और दूसरा युवक रितिक नागले हरदा जिले के जिजगांव खुर्द का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों युवक किसी हादसे के शिकार हुए थे या जानबूझकर आत्महत्या कर ली थी। इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद होगा।