jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर भर्ती हेतु आज 29 को खिरकिया में लगेगा शिविर

हरदा / एसएससी लिमिटेड नीमच द्वारा जिले में पात्र बेरोजगार युवक युवतियों के लिये सिक्युरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती हेतु विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि ये शिविर प्रातः 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। उन्होने बताया कि 29 अगस्त को जनपद पंचायत खिरकिया में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 30 अगस्त को जनपद पंचायत हरदा में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित होगा। श्री कालेश्वर ने बताया कि भर्ती हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयु 18 से 38 वर्ष के मध्य, ऊँचाई 163 से.मी. से अधिक तथा वजन 48 किलो से अधिक होना आवश्यक है।