jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

CBI कांड: राम रहीम को जेल पहुंचाने वाले सतीश डागर करेंगे अस्थाना मामले की जांच

 देश की सबसे बड़ी जांच ऐजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में भ्रष्टाचार के एक मामले को लेकर घमासान मचा हुआ है। केंद्र सरकार ने विवादों में उलझे सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना से सारे अधिकार वापस ले लिए हैं। नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया गया है।

- Install Android App -

नागेश्वर राव ने कामकाज संभालते हुए कई अफसरों का तबादला कर दिया है और कई अफसरों की नियुक्ती भी की है। राकेश अस्थाना से जुड़े करप्शन मामले की जांच के लिए DIG तरुण गौबा, SP सतीश डागर और ज्वाइंट डारेक्टर मुरुगेसन को लाया गया है। इस नई टीम में शामिल सतीश डागर ने ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सलाखों के पीछे प​हुंचाया था।

बता दें कि सतीश डागर ने ही योण शोषण का शिकार हुई साध्वियों को सामने आने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया था। हालांकि इस दौरान उन पर भी बहुत दबाव पड़ा, मगर वे नहीं झुके। डागर ने हिम्‍मत नहीं हारी और कुकर्मी राम रहीम को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लिया।