jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

CBI घूसकांड पर कांगेस का तंज- मोदी सरकार ने ICU में धकेली संस्थाएं

देश की सबसे बड़ी एजेंसी सीबीआई में चल रही रार अब खुलकर सामने आ गई है। वहीं, इसे लेकर सियासत भी गरमा गई है। सीबीआई संकट पर वित्त मंत्री अरुण जेतली की सफाई पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

- Install Android App -

सिंघवी ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की संस्थाओं को आईसीयू में धकेल दिया है। एजेंसी की प्रतिष्ठा को धूल में मिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CBI के कामकाज में दखल देते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम को रफेलोफोबिया हो गया है। पोल खुलने के डर से भाजपा नेता गुजरात मॉडल केंद्र पर थोप रहे हैं।

बता दें कि अरुण जेतली ने सीबीआई संकट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ये मामला केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता और न ही सरकार इसकी जांच करेगी। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को भी निराधार बताया था।