शिमला: सीबीआई निदेशक को बहाल करने के मामले में कांग्रेस ने देश भर में सीबीआई दफ्तरों का घेराव किया। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से सीबीआई दफ्तर तक रोष रैली निकाली और एजी चौक में इसका घेराव किया।
इसके घेराव के बाद कांग्रेस ने धारा 144 तोड़कर मॉल रोड से नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीबीआई प्रमुख को हटाकर राफेल घोटाले में जांच को रोकने के प्रधानमंत्री के शर्मनाक प्रयास कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।
रजनी पाटिल ने कहा कि राफेल डील मामले में कुछ न कुछ तो गलत हुआ है। सीबीआई के चीफ को हटाने का काम तीन लोगों की कमेटी करती है जिसमें प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस शामिल होते हैं लेकिन पीएम मोदी ने बिना इनके मशवरे के सीबीआई के मुखिया को हटाया। यह जनता, संविधान और देश के चीफ जस्टिस का सरेआम अपमान है कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव
सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच
Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के...
हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की...
हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु...
सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...
हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
