jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

CBI में घमासान: अपनी ही एजेंसी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे देवेंद्र कुमार

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के शीर्ष अधिकारियों के बीच घमासान जारी है। सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना से जुड़े रिश्वतखोरी के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। देवेंद्र की याचिका पर दोपहर 2 बजे सुनवाई हो सकती है।
देवेंद्र कुमार मीट कारोबारी मोईन कुरैशी के खिलाफ चल रहे मामले में जांच अधिकारी थे। उन्‍हें सतीश साना के बयान दर्ज करने में जालसाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को सीबीआई ने अपने कार्यालय तथा आवास पर ही छापे मारे थे। छापेमारी में देवेंद्र कुमार के दफ्तर से करीब 8 मोबाइल बरामद किए गए थे।

- Install Android App -

बता दें कि सीबीआई ने मांस निर्यातक मोईन कुरैशी मामले में रिश्वत के आरोपों में अस्थाना, कुमार तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हाल ही में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि इन्होंने मामले को कमजोर करने के लिये रिश्वत ली थी। कुमार इस मामले में पहले जांच अधिकारी रह चुके हैं।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि कुमार को मोईन कुरैशी मामले में एक गवाह सतीश साना के बयान में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ़तार किया गया है। उनके अनुसार यह बताया गया कि सतीश साना का बयान गत 26 सितंबर को अस्थाना के नेतृत्व में एक जांच दल ने दिल्ली में दर्ज किया था लेकिन एजेंसी की जांच में सामने आया है कि इस दिन सतीश साना हैदराबाद में था। वास्तव में वह एक अक्टूबर को दिल्ली में जांच प्रक्रिया में शामिल हुआ था।