jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

CBI विवाद: आलोक वर्मा की जासूसी, घर के बाहर से पकड़े गए 4 संदिग्धों से मिले IB के कार्ड

नई दिल्लीः सीबीआई के छुट्टी पर भेजे गए निदेशक आलोक वर्मा के घर के बाहर हंगामा करते हुए चार संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्मा के सुरक्षाकर्मियों ने चारों संदिग्धों को पकड़ कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों के पास से IB (Intelligence Bureau) के कार्ड मौजूद थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। वर्मा के सुरक्षा गार्ड के मुताबिक, ये लोग सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर के घर के बाहर कुछ संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे।

- Install Android App -

शक होने पर सुरक्षागार्ड उन्हें पकड़कर घर के अंदर ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। चारों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं और साथ में IB के जो कार्ड मिले हैं, उन पर इनके पोस्ट के बारे में भी जानकारी है। बताया जा रहा है कि ये चारों देर रात को ही वर्मा के घर के बाहर पहुंच गए थे।

बता दें कि मंगलवार देर रात को आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया और उनकी जगह पर नागेश्वर राव को अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। दरअसल, वर्मा और अस्थाना के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें केंद्र ने दखलंदाजी करते हुए दोनों से उनके अधिकार छीन कर उन्हेें छुट्टी पर भेज दिया।