jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

CBI विवाद पर केंद्र सख्त-आलोक और अस्थाना की छुट्टी, नागेश्वर अतिरिक्त डायरेक्टर नियुक्त

सीबीआई के टॉप अधिकारियों आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच जारी जंग को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों को छुट्टी पर भेज दिया है। वर्मा की जगह एम. नागेश्वर राव को अंतरिम डायरेक्टर का कार्यभार सौंपा गया है। नए अंतरिम डायरेक्टर राव सीबीआई में अभी जॉइंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। 1986 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी राव तेलंगाना के वारंगल जिले के रहने वाले हैं। देश की इस शीर्ष जांच एजेंसी के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला है। एक सरकारी आदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री की अगुआई वाली नियुक्ति समिति ने मंगलवार देर रात संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को तत्काल प्रभाव से सीबीआई निदेशक के पद का प्रभार दिया। जिन तीन अतिरिक्त निदेशकों को दरकिनार किया गया है, उनमें ए.के. शर्मा भी शामिल हैं। अस्थाना की ओर से की गई शिकायत में शर्मा का नाम सामने आया था। सूत्रों ने बताया कि ऐसी सूचना है कि सीबीआई मुख्यालय सील कर दिया गया है। वहां न तो सीबीआई कर्मियों और न ही बाहरी लोगों को जाने की इजाजत दी जा रही है, क्योंकि अधिकारियों की एक टीम इमारत में है। बता दें कि सीबीआई ने घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किए गए अपने एक डीएसपी देवेंद्र कुमार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया। इस मामले में जांच एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना पर भी आरोप लग रहे हैं।विशेष सीबीआई न्यायाधीश संतोष स्नेही मान की अदालत में कुमार की 10 दिन की हिरासत मांगते हुए जांच एजेंसी ने कहा कि उनके घर और कार्यालय पर छापे के दौरान संदिग्ध दस्तावेज और साक्ष्य मिले थे। इसमें दावा किया गया कि कुमार जांच की आड़ में वसूली करने वाले गिरोह का हिस्सा थे। कुमार के वकील ने सीबीआई की दलीलों का विरोध किया और अपने मुवक्किल की जमानत के लिये याचिका दायर की। सीबीआई ने अदालत से मौजूदा एफआईआर में कुमार समेत आरोपियों के खिलाफ कुछ और धाराओं को जोड़ने की इजाजत मांगी।