jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

CG : भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय, आज हो सकती है घोषणा

रायपुर। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बाकी बचे 12 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। एकात्म परिसर में आला नेताओं की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। उम्मीदवारों का नाम लेकर केंद्रीय पदाधिकारी दिल्ली जाएंगे, वहीं से घोषणा होगी। भाजपा के आला नेताओं ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं होने के कारण दूसरे चरण की घोषणा को रोक दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह ने टिकट के दावेदारों की स्क्रीनिंग की और अब केंद्रीय चुनाव समिति को पैनल भेजा जाएगा। हर सीट पर तीन से चार दावेदारों का पैनल तैयार किया गया है।

तीन सांसदों के मैदान में उतारने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा, इसलिए चुनाव समिति ने पैनल तैयार किया है। बताया जा रहा है कि रामानुजगंज से रामविचार नेताम, वैशाली नगर से सरोज पांडेय और बलौदाबाजार से रमेश बैस के नाम पर चुनाव समिति में अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

- Install Android App -

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करता है, इसलिए यहां कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इस बीच, रायपुर उत्तर के दावेदारों ने एक बार फिर आला नेताओं से मुलाकात की।

जातिगत समीकरण के आधार पर यहां से सिंधी समाज और माहेश्वरी समाज के दावेदार सामने आ रहे हैं। वहीं, पार्टी के सर्वे में भी दो नेताओं का नाम प्रमुखता से उभरा है। सूत्रों की मानें तो रायपुर उत्तर से तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया गया है।