jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम हंडिया विद्युत उपकेंद्र विवाद: अनुशासन तिवारी सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की विवेचना,,,

हंडिया : अकीदत के साथ निकला चादर जुलूस, दरगाह शरीफ पर पेश की गई चादर

हंडिया। धार्मिक नगरी हंडिया में हज़रत सैय्यद हंडिया शाह भंडग रह. अलेह पीर बाबा के 24वें उर्स मुबारक के अवसर पर आज सुबह श्रद्धा और अकीदत के साथ चादर पेशी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुबह 8 बजे थानेदार बाबा के स्थान से चादर का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा। इस दौरान “या पीर बाबा” के नारों और धार्मिक माहौल से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

- Install Android App -

दरगाह शरीफ पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पीर बाबा की मजार पर चादर पेश की और क्षेत्र में अमन, चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। चादर पेशी के दौरान हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग एक साथ शामिल हुए, जिसने आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस मार्ग एवं दरगाह परिसर में व्यवस्था संभाली गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

उर्स आयोजन समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों की मौजूदगी में पूरा आयोजन धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।