jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

भोपाल में अवकाश की तारीख में बदलाव, 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश

भोपाल। जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए नई तारीख जारी कर दी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब भोपाल जिले में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) के स्थान पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आदेश में बताया गया है कि मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के निर्देशों तथा स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। पहले कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाश सूची में महावीर जयंती पर 31 मार्च को अवकाश निर्धारित था, जिसे अब संशोधित कर 30 मार्च कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे और सामान्य कार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

- Install Android App -

बता दें इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया था। इसमें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कलेक्टर को अवकाश के संबंध में निर्णय लेने की बात कही थी। दरअसल सामाजिक संगठन महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद जीएडी ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 मंगलवार को घोषित अवकाश के स्थान पर 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया।