jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

छग पुलिस ने मप्र जा रहा 284 किलो गांजा किया जब्त ! 

नशा के सौदागरो का बड़ा नेटवर्क ओडिसा से हर राज्य मे जा रहा मादक पदार्थ

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर।नशा का काला कारोबार युवाओ को गर्त मे ले जा रहा है। मप्र और छत्तीसगढ़ में नशीला पदार्थ तस्करो द्वारा ओडिशा से लाया जाता है।

गांजा ले जाते 2 तस्कर को पुलिस ने दबोचा

शुक्रवार को जानकारी पुलिस को मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से 284 किलो गांजा लेकर एमपी जा रहे । कार्यवाही कर दो तस्करों को एसीसीयू और तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने प्लानिंग कर नाकाबंदी की

- Install Android App -

एएसपी राजेंद्र जायवाल ने बताया कि शुक्रवार को एसीसीयू की टीम ने सूचना के आधार पर एसीसीयू और तोरवा पुलिस की टीम ने जगमल चौक में घेराबंदी की। पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार सफेद रंग की मारुति अर्टिगा को रोकने की कोशिश की। तब कार का ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा। जवानों ने किसी तरह वाहन को रोक लिया। कार सवार गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू (26) निवासी मध्य प्रदेश के मंडला और नयन कुमार (25) निवासी सिवनी मध्य प्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसमें वे गोलमोल जवाब दे रहे थे।

284 किलो गांजा जब्त किया। 

युवको की कार तलाशी के दौरान ब्राउन टेप में पैक 284 पैकेट गांजा मिला।पुलिस ने आरोपित युवकों से कार, एक आइफोन समेत तीन मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपित युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

पुलिस टीम की सराहना

गांजा तस्करी करने वाले युवकों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी अनुज कुमार, सीएसपी निमितेश सिंह, एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक अजरउद्दीन, एसआइ कमल नारायण शर्मा, एएसआइ भरत राठौर, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, आतिश पारिक, उमाशंकर राठौर, सिद्धार्थ पाण्डेय, आरक्षक विकास राम, प्रशांत सिंह, प्रेम सूर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, अजय शर्मा, रंजीत खरे, समर बहादूर सिंह एवं सरफराज खान शामिल रहे। एसएसपी रजनेश सिंह ने टीम की प्रशंसा करते हुए इनाम की घोषणा की है।