jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

हंडिया : मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जोगा कलां मे मनाया गया सफाई दिवस,

हंडिया।शासन के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा है विषय पर आज नर्मदा किनारे स्थित ग्राम जोगा कलां में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था मैदा के सदस्यो द्वारा सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया एवं स्वच्छता की शपथ ली गई।जिसमे मां नर्मदा को अविरल निर्मल नर्मदा बनाए रखना की शपथ ली। एवं मां नर्मदा में किसी भी प्रकार का कूड़ा करकट ना तो डालेंगे और न डालने देंगे तथा गांव को स्वच्छ बनाने हेतु संपूर्ण ग्राम को पॉलिथीन मुक्त करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दीपक केवट,सचिव रामकुमार कोषध्यक्ष अभिषेक उपाध्यक्ष शांताराम,सदस्यगण पवन केवट,संतोष केवट,भगतराम केवट,श्यामलाल,आकाश,गजानंद आदि ने सहभागिता कर घाट की सफाई की।