jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था कुशवाह बने ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

हरदा : औचक निरीक्षण में कलेक्टर को सोडलपुर में बे-हाल मिली आंगनवाड़ी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वेतन काटने के निर्देश

परियोजना अधिकारी से जवाब तलब

हरदा :  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के गुरूवार को ग्राम सोडलपुर में आंगनवाड़ियों के निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक एक अव्यवस्थित हालत में मिला। कच्चे मकान में संचालित आंगनवाड़ी में न तो प्रकाश व्यवस्था थी, न ही कोई सूचना पटल प्रदर्शित किये गये थे। केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति भी कम थी। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद नहीं थी।

उपरोक्त व्यवस्था को कलेक्टर श्री जैन ने गंभीरता से लेते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र पर तमाम आवश्यक सुविधाएं तत्काल मुहैया कराने के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस लापरवाही पर उन्होने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वेतन काटने एवं विभागीय परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया।

- Install Android App -

उन्होने यहां आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं देखीं। यहां कलेक्टर ने पोषणाहार वितरण, टीकाकरण जैसे कार्यों की नियमितता की भी पड़ताल की। अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने टिमरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध उपचार सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होने यहां एनआरसी में भर्ती बच्चों को उपलब्ध सुविधाएं भी देखीं।

साथ ही भर्ती बच्चों की विभागीय एप पर एंट्री करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टिमरनी में उत्कृष्ट बालक छात्रावास, सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास एवं महाविद्यालयीन आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण कर वहां निवासरत विद्यार्थियों के रहने, भोजन एवं अध्ययन व्यवस्था की जानकारी ली।

साथ ही छात्रावासों में गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ग्राम सोडलपुर में शासकीय टोडरमल पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण किया।

यहां उन्होने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे परिणाम लाने के लिये अभी से अध्यापन में अच्छी मेहनत करने के शिक्षकों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका छात्रावास टेमागांव का भी निरीक्षण कर वहां उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही बालिकाओं की आवासीय एवं भोजन व्यवस्था भी देखी।

*