jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में जगह बनाएं

केके यदुवंशी पत्रकार 

नर्मदापुरम। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुके लोगों के लिए जनसुनवाई राहत बनकर आई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सिर्फ आवेदन नहीं लिए, बल्कि हर फरियादी की समस्या को समझकर मौके पर समाधान के निर्देश दिए।

- Install Android App -

जनसुनवाई में किसान, मजदूर और आम नागरिक अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। किसी का भुगतान महीनों से अटका था, कोई इलाज के खर्च से परेशान था, तो कोई जमीन और बिजली बिल के झंझट में उलझा था। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन लगाकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। कई मामलों का निपटारा वहीं हो गए

जनसुनवाई का सबसे भावुक पल तब आया जब एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचा। परंपरा के उलट कलेक्टर खुद कुर्सी छोड़कर उसके पास गए। जमीन पर बैठकर उसकी बात सुनी और आवेदन लिया। इस एक कदम ने पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट पैदा कर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता को बड़े आदेश नहीं, ऐसा अधिकारी चाहिए जो उसकी पीड़ा को महसूस कर सके। कलेक्टर की इस संवेदनशीलता ने साबित कर दिया।