jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

सराहनीय पहल: नशा मुक्त हो गांव हमारा: अवैध शराब की बिक्री रोकने नारी शक्ति हाथों में तख्तियां लेकर उतरी मैदान में, निकाली रेली एवं नुक्कड़ सभा की, नशामुक्ति का किया आह्वान 

सिवनी मालवा। रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्व में एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों के सहयोग से ग्राम झकलाय में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में विशाल रैली एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। रैली ग्राम के राम मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के अंतिम छोर पर जिस दुकान से अवैध शराब चोरी छुपे बेची जाती है वहां तक रैली निकाली गई। अवैध शराब के विरोध में तथा नशामुक्ति का आह्वान करते हुए नारे लगाए गए। महिला शक्ति के नेतृत्व में विशाल जन समुदाय हाथों में जन जागरूकता की तख्तियां लेकर सड़क पर उतरा। इसके पश्चात शराब बिकने वाली दुकान के सामने मेन रोड़ पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।

 

- Install Android App -

सभा को संबोधित करते हुए मैंने कहा कि गांव में बिकने वाली शराब से गांव के बच्चे और युवा बर्बाद हो रहे हैं, इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है, महिलाओं की सुरक्षा को खतरा बना रहता है, साथ ही गांव की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। हम‌ सभी को मिलकर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा जिससे हम हमारे समाज को विकृत होने से बचा सकें। सभा को लोधा लौवंशी समाज महिला इकाई की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा लौवंशी, जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता लौवंशी, जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता सत्यनारायण लौवंशी, जनपद सदस्य श्रीमती राधा हंसकुमार बरकुड़, भरलाय सरपंच श्रीमती सुगना प्रेमकिशोर बनेठिया, समाजसेवी श्रीमती रचना शर्मा, डॉ पूनमसिंह राजपूत, भैरोपुर सरपंच श्रीमती रजनी रमेश लौवंशी, झकलाय सरपंच प्रेमनारायण जी रघुवंशी, समाजसेवी संतोष जी वर्मा, ईश्वर विश्नोई ने संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणाम बताए एवं इस पर रोक लगाने हेतु ग्रामीणों से निवेदन किया।

 

झकलाय की जिन दो दुकानों से अवैध शराब की बिक्री की जाती है, उन दुकानदारों को सभा में माला पहनाकर सम्मान किया तथा सभी ने उनसे हाथ जोड़कर निवेदन किया कि आगे से वे शराब के इस गोरखधंधे को बंद कर दें। इस पर उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने डॉ विशाल सिंह बघेल एवं उनकी पूरी टीम का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। सभा में रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी, लोधा लौवंशी समाज महिला इकाई, बीएचआरसी ग्रुप के सदस्यगण, मप्र जन अभियान परिषद के विद्यार्थी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।