jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर संकट जारी – मांग के मुकाबले आपूर्ति कम

इंदौर। शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट लगातार बरकरार है। हर दिन करीब ढाई हजार सिलेंडर की ड‍िमांड आ रही है, लेकिन इस बीच रीफिल सिर्फ 200 से 250 सिलेंडर ही हो पा रहे हैं। वह भी केवल अस्‍पताल, सरकारी मेस और स्‍कूलों तक ही पहुंच पा रहे हैं। शहर के होटल-ढाबे रेस्‍टोरेंट अब पूरी तरह से भट्टि‍यों, इंडक्शन और बाकी इलेक्ट्रिक उपकरणों पर निर्भर हो गए हैं।

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की परेशानी जरुर थोड़ी कुछ हद तक कम होती दिखाई दी है। प्रशासन द्वारा हर दिन करीब 35 हजार घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवर करने का दवा किया जा रहा है।अधिकारी भी इस बात को मानते हैं कि फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्‍लाई आसान नहीं है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की स्थिति सामान्य – कलेक्‍टर

- Install Android App -

इस पूरे मामले में कलेक्‍टर शिवम वर्मा ने भी एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की है। उन्‍होंने कहा कि बीते 10 दिनों में घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 3 लाख 63 हजार गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्‍यम से घर-घर भेजे गए हैं, जो बाकी सामान्‍य दिनों के मुकाबले एक बड़ा रिकॉर्ड है। ऐसे दिनों में सामान्‍यत: इसी अवधि में करीब 2 लाख 60 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति होती है। कलेक्टर ने आगे कहा कि जिले में घरेलू रसोई गैस एलपीजी की स्थिति अब पूरी तरह से सामान्‍य हो गई है। उपभोक्ताओं को बुंकिग के 3 से 5 दिन के भीतर सिलेंडर मिल जा रह है।

शादी-ब्याह में बढ़ती है डिमांड

अधिकारियों का कहना है कि शादी-ब्याह और सीजनल कार्यक्रमों के समय कमर्शियल गैस की मांग अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में समय के साथ सप्‍लाई और डि‍मांड के बीच अंतर और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसके चलते संकट और भी गहरा सकता है। फूड कंट्रोलर के अनुसार स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सप्‍लाई सुविधा को धीरे-धीरे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

पूरे संकट पर अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता में सुधार होगा और इसकी उम्मीद लगाई जा सकती है। ऐसे में देखा जाए तो घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है तो वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए अभी इंतजार बाकी रहने वाला है।