jhankar
ब्रेकिंग
Big news : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण झड़प ताज़ा अपडेट: भारत में रूसी टीवी नेटवर्क लॉन्च, पुतिन ने अफगानिस्तान और भारत-रूस संबंधों पर कही बड़ी ... Big news : विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका जूता फेंका मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, रीवा सबसे ठंडा एक लाख की कमाई करने वाले किसानों को सम्मानित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी में किसान केला फसल उखाड़ने को मजबूर, 2 रुपए किलो मिल रहा भाव 12वीं की छात्रा को डराकर बनाया था अश्लील वीडियो, लोगों ने किया चक्काजाम खरगोन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, खेत में छिपाई शराब महिलाओं ने की नष्ट, 11 गिरफ्तार रतलाम : फोरलेन पर चक्काजाम करने पर सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

कमिश्नर श्री तिवारी ने टिमरनी मे रेन बसेरे का औचक निरीक्षण किया! मुसाफिरों के लिए गर्म पानी, अलाव की व्यवस्था के दिए निर्देश।

हरदा , नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के जी तिवारी ने गुरुवार शाम को टिमरनी नगर स्थित रेन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रेन बसेरे के शौचालय और स्नान घर की साफ-सफाई कराने तथा स्नान घर में गीजर लगवा कर रेन बसेरे में आने वाले मुसाफिरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी टिमरनी को दिए।

- Install Android App -

कमिश्नर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान एस डी एम श्री महेश बडोले और सीएमओ श्रीमती किरण राहंगडाले को निर्देश दिए कि शीत ऋतु के दौरान टिमरनी शहर में रात्रि में अधिक संख्या में अलाव जलाए जाएं ।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात्रि में पेट्रोलिंग करें और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर में जो भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाए, उसे रेन बसेरे में शिफ्ट करवाएं ।

कमिश्नर श्री तिवारी ने रेन बसेरे में रुकने वाले यात्रियों के पंजीयन संबंधी रजिस्टर भी देखा, और वहां आने वाले मुसाफिरों के लिए रजाई गद्दे की व्यवस्था का भी जायजा लिया और बिस्तर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि रेन बसेरा में आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।