jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था कुशवाह बने ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

हंडिया : रिद्धनाथ घाट के विसर्जन कुंड में गंदगी, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत,,

हंडिया।हंडिया तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध रिद्धनाथ घाट पर बने मूर्ति विसर्जन कुंड को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता सौरभ अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत हंडिया क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा 2025 के अक्टूबर माह में मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कुंड को आज दिनांक तक बंद नहीं कराया गया है, जिससे वहां गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

शिकायत में बताया गया है कि विसर्जन कुंड में शराब की बोतलें पड़ी हुई हैं तथा मरी हुई मछलियां सड़ रही हैं, जिससे आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण वातावरण भी दूषित हो रहा है और धार्मिक स्थल की गरिमा भी प्रभावित हो रही है।

- Install Android App -

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह स्थान रिद्धनाथ घाट जैसे पवित्र धार्मिक स्थल से जुड़ा हुआ है, जहां नियमित रूप से श्रद्धालु आते-जाते हैं, ऐसे में इस प्रकार की अव्यवस्था बेहद चिंताजनक है।

मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से मांग की गई है कि विसर्जन कुंड को तत्काल बंद कराया जाए तथा वहां फैली गंदगी को साफ कर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

अब यह देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।