jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...

टिमरनी: किसानो तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर तथा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन कल होगा।

टिमरनी: टिमरनी प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला कांग्रेस के नेत्रत्व में 4 सितंबर दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे स्टेशन चौराहे पर किसानो की आर्थिक परेशानी, बिजली बिलो में बड़ोंतरी, तथा सड़को की दुर्दशा बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित नगर परिषद टिमरनी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा  ।

- Install Android App -

जिसमे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल सहित ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आम किसान मजदूर एवं नागरिक परेशान है किसानों को अपनी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

श्री जायसवाल ने बताया कि नगर परिषद टिमरनी में विभागीय खरीदी के नाम पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है जो कि लोकायुक्त की जांच में भी सिद्ध हो गया है परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिसको लेकर कांग्रेस ने धरना आयोजित किया है ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, करताना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह, रहत गांव ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन पटेल ने समस्त कांग्रेस जन एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है