jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

भारत में फिर लौटा कोरोना: सावधान भारत में मिल रहे कोरोना के मरीज!  मंगलवार तक 257 मरीज मिले 2की हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई। कोरोना एक बार फिर लोगों को डरा रहा है। भारत के पड़ोसी देशों में मई माह में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते देखी गई थी।अभी की हालत में भारत में भी मंगलवार तक 257 मरीज मिले है।

- Install Android App -

दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ने हड़कंप मचा दिया है। सिंगापुर और हांगकांग में तो हालात काफी बिगड़ गए है। हांगकांग में बीते एक सप्ताह में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इसी तरह सिंगापुर में भी बड़ी संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस बीच भारत में संक्रमण की रफ्तार अचानक से काफी तेज हो गई है।

19 मई 2025 तक देश में 257 सक्रिय कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। इस बीच एक दिन पहले मुंबई के अस्पताल में दो लोगों की मौत ने हड़कंप मचा दिया। ये दोनों मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। एक 14 साल की लड़की को किडनी की बीमारी थी और दूसरी 54 साल की महिला कैंसर पीड़ित थी साथ ही दोनों कोरोना संक्रमित भी थीं। मंगलवार तक केवल मुंबई में कोरोना से 53 लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट है।