jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट

मकडाई एक्सप्रेस 24 मौसम । उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, UP, MP में पारा 45°C पार कर गया है। 23 मई को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के थे, जिनमें 26 शहर UP के थे।

48 घंटे में केरल में मानसून

IMD के अनुसार अगले 3-4 दिन में मानसून दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान में सक्रिय होगा। केरल में 48 घंटे में धुआंधार एंट्री के आसार हैं। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर में भारी बारिश हो सकती है।

महानगरों का तापमान और मौसम

1. दिल्ली

– न्यूनतम : 28°C, अधिकतम : 40°C 

– हाल : आसमान साफ, चिलचिलाती धूप। 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से लू चल रही है। हीट इंडेक्स 51-53 तक जा सकता है, यानी उमस के साथ गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

2. मुंबई

– न्यूनतम : 30°C, अधिकतम: 33°C

– हाल : बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा का अनुमान।

3. चेन्नई

– न्यूनतम : 30°C, अधिकतम : 37°C

– हाल : गर्म और उमस भरा। हल्की वर्षा संभव।

4. कोलकाता

- Install Android App -

– न्यूनतम : 30°C, अधिकतम : 36°C

– हाल : आज उच्चतम 36°C, न्यूनतम 29°C। दोपहर 2-3 बजे बारिश के आसार 40-42%, उसके बाद मौसम साफ होगा। हवाएं 22-25 किमी/घंटा।

5. बेंगलुरु

– हाल : हल्की वर्षा का अनुमान। तापमान 25-32°C के बीच रहने की संभावना।

6. लखनऊ

– न्यूनतम : 29°C, अधिकतम : 43°C

– हाल : भीषण गर्मी, लू का प्रकोप।

7. भोपाल

– न्यूनतम : 30°C, अधिकतम : 41°C

– हाल : आसमान साफ, तेज धूप।

देश में सबसे गर्म शहर

23 मई को राजस्थान का फालोदी 49°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। MP का राजगढ़ 46.3°C के साथ दूसरे और महाराष्ट्र का अकोला 45.8°C के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

अलर्ट : राजस्थान के 8 शहरों का तापमान 47°C से ऊपर। आज भी सचेत रहने की जरूरत। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में 13 मई तक लू चलने की संभावना जताई गई थी।

( स्रोत:- IMD और मौसम वेबसाइट्स पर 24 मई 2026 को प्रकाशित डेटा )