केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।मोरण्ड गंजाल एवं बैराज संयुक्त सिंचाई परियोजना क्षेत्र तवा कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह 9:00 बजे ठेकेदार की लापरवाही से करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। घटना गंजाल सिंचाई कार्यालय के सामने की है यहां एक माता की मडिया भी है या श्रद्धालुओं का आना जाना है अगर शाम या सुबह का समय होता तो कई श्रद्धालुओं को करंट लग सकता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मीटर शिफ्टिंग का काम कर रहे ठेकेदार ने बिजली की लाइन जमीन के अंदर डालने की बजाय ऊपर से ही तार बिछा दिए थे खुले तार की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई, वही गंजाल मोरन मोरन कार्यालय में कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है
हादसे के बाद जब गंजाल सिंचाई कार्यालय में उपस्थित द़ो कर्मचारियों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया और “हमें काम है” कहकर टाल दिया। ठेकेदार की इस लापरवाही बताई जा रही है
प्रशासन से मांग की है कि दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृत पशुओं के मालिक को मुआवजा दिलाया जाए। ठेकेदार पर मामला दर्ज किया जाए। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह ठेकेदार की लापरवाही है। पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कहा कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए गाय को गौ माता कहते हैं और ऐसे लापरवाह दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख शिव राठौर ने कड़ी निंदा की है जिम्मेदार पर जांच कर मामला दर्ज करने की बात कही भाई घटनास्थल पर गाय सेवक कन्हैया बातव सहित गाय सेवक बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पुलिस और वेटरनरी डॉक्टर उत्कृष्ट भारद्वाज भी घटनास्थल पर पहुंचे। डॉ उत्कृष्ट भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जाएगा की गाय की मृत्यु कैसे हुई। बिजली विभाग के सहायक यंत्री खालिद आजम ने बताया कि मीटर तक हम लाइन डालते हैं अंडरग्राउंड हमारी लाइट नहीं है यह उन्होंने प्राइवेट लाइन डाली है। बिजली विभाग से कोई परमिशन नहीं ली गई।

