हंडिया। किला मोहल्ला हंडिया निवासी रामकुमार तिवारी की एक देशी नस्ल की सफेद गाय बीते शनिवार से लापता है। बताया गया कि गाय रोज़ की तरह घर से बाहर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों द्वारा आसपास के इलाकों, खेतों और गांवों में काफी खोजबीन की गई, परंतु अभी तक गाय का कोई पता नहीं चल सका है।
गाय के लापता होने से गौपालक रामकुमार तिवारी एवं उनका परिवार बेहद चिंतित है। आशंका जताई जा रही है कि गाय या तो भटक गई है अथवा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाई गई है। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को भी दी गई है और तलाश लगातार जारी है।
गौपालक ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त सफेद रंग की देशी गाय कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर: 9340544817

