jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल को जल्द ही मिलेगा चौथा निशातपुरा रेलवे स्टेशन विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, CM मोहन यादव बोले- अनुपूरक बजट से होगा हर वर्ग का कल्याण भोपाल में जल्द पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो, मिलेगी 7 दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा हरदा न्यूज़ : नियम विरूद्ध खनिज उत्खनन पर 9 करोड़ से अधिक की शास्ति अधिरोपित हरदा न्यूज़ : समर्थन मूल्य धान, ज्वार व बाजरा के उपार्जन हेतु 2 खरीदी केन्द्र स्थापित हरदा न्यूज़ : शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी दी जायेगी जानकारी भोपाल : सिविल अस्पताल में मशीन बंद होने पर भड़के कलेक्टर TMC विधायक हुमायूं का ऐलान: अब ममता सीएम नहीं रहेंगी हरदा न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम गोला में कार्यक्रम सम्पन्न सोना 182 रुपए ‎गिरा, चांदी में 1,362 रुपए की बढ़त

Big News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष को उतारा मौत के घाट, चुनाव प्रचार के दौरान हुई वारदात

रतन दुबे भाजपा जिला उपाध्यक्ष है जो भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने कौशलनार पहुंचे थे –                    

- Install Android App -

श्री दुबे इस क्षेत्र से जनपद सदस्य भी है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नारायणपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चुनाव प्रचार करना भाजपा नेताओ को महंगा पड़ रहा हैं जहां सशस्त्र नक्सली बिना डरे नेताओ पर हमले कर रहे है। एक के बाद एक लगातार भाजपा नेताओ को टारगेट किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 2009 में भाजपा प्रत्याशी दरबार सिंह की हत्या कर दी थी। नारायणपुर में भाजपा नेता की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे की कौशल नार में मौत के घाट उतार दिया गया है। भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने ग्राम कौशलनार में पहुंचे थे। रतन दुबे कौशलनार इलाके से जनपद सदस्य भी थे।कुछ दिन पहले ही मोहला.मानपुर.अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी।