ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज ने हंडिया तट पर किया स्वच्छता कार्य, कल होगा भगवान परशुराम का पूजन,गौपूजन क्रिकेट मैच में जीत का जश्न मना रहे पुलिस आरक्षक शुक्ला को आया अटैक हुई मौत! पल भर में खुशिया बदली ग... हरदा : कलेक्टर श्री जैन के निर्देश ,जिले को स्वच्छ सुंदर बनाएं रखना है। : सड़क पर कचरा फेकने व दुकान ... कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं लवमैरिज का मामला - मेरी पत्नी लापता पत्नी वापिस दिलाओ ! हरदा जिला प्रशासन से लगाई गुहार ,देखे वीडियो धर्म से ऊपर इंसानियत: मुस्लिम युवक का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Harda MP: सड़क दुर्घटना में घायल दिनेश को उपचार हेतु ‘‘एयर एम्बुलेंस’’ से भोपाल भेजा, मुख्यमंत्री ने ... हरदा मप्र: विकासखण्ड स्तरीय रोजगार शिविरों में 99 युवा चयनित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आदित्य धार्मिक ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Crime News : 2 नाबालिग लडकियो को अपहरण कर गुजरात ले जाकर किया दुष्कर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन।पंवासा थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग बीते माह लापता हो गई थी। पुलिस ने दोनों गुजरात से बरामद कर लिया था। वहीं आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली दो नाबालिग 5 अगस्त को अपने-अपने घरों से लापता हो गई थी। स्वजन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण के केस दर्ज किए गए थे। दो दिन पूर्व एक नाबालिग को गुजरात के द्वारिका से बरामद किया गया है।

किशोरी को शंकरपुर निवासी विजय राठौर उम्र 20 वर्ष अपने साथ ले गया था। जहां किशोरी के साथ उसने दुष्कर्म किया था। वहीं दूसरी नाबालिग को पुलिस ने अहमदाबाद से बरामद किया है। किशाेरी को सतीश उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम माघोपुरा अपने साथ ले गया था।

यहां उसे एक किराए के कमरे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया था। जांच में पुलिस को पता चला था कि आरोपित किशोरियों को लेकर गुजरात के अहमदाबाद व द्वारिका गए हैं। यहां पुलिस टीम पहुंची और उन्हें बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

- Install Android App -