jhankar
ब्रेकिंग
ताज़ा अपडेट: भारत में रूसी टीवी नेटवर्क लॉन्च, पुतिन ने अफगानिस्तान और भारत-रूस संबंधों पर कही बड़ी ... Big news : विधायक गोपाल इटालिया पर फेंका जूता फेंका मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, रीवा सबसे ठंडा एक लाख की कमाई करने वाले किसानों को सम्मानित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी में किसान केला फसल उखाड़ने को मजबूर, 2 रुपए किलो मिल रहा भाव 12वीं की छात्रा को डराकर बनाया था अश्लील वीडियो, लोगों ने किया चक्काजाम खरगोन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, खेत में छिपाई शराब महिलाओं ने की नष्ट, 11 गिरफ्तार रतलाम : फोरलेन पर चक्काजाम करने पर सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, सतना के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

DA Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA मे होगी 10% की बढ़ोतरी, साथ मे एक और तोहफा

DA Hike : अगर आप भी सैलरी बढ़ने का इंतजार (Salary Hike) कर रहे हैं तो जल्द ही आपको एक तोहफा मिलने वाला है. जुलाई 2023 से लेकर के दिसंबर 2023 तक के नंबर्स के जरिए तय होगा कि अगले साल जनवरी में कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होने वाला है.

DA Hike

आपको बता दें AICPI इंडेक्स ने जुलाई 2023 का आंकड़ा भी जारी कर दिया है. इसमें 3.3 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है. जून 2023 में यह आंकड़ा 136.4 अंक पर था और जुलाई में यह डाटा 139.7 अंक पर पहुंच गया है.

- Install Android App -

हमारी सहयोगी वेबसाइट ज़ी बिज़नेस के मुताबिक, जुलाई का डाटा आ जाने के बाद में महंगाई भत्ते का आंकड़ा 47.14 फीसदी पर पहुंच गया है. वहीं, इससे पहले यह आंकड़ा 46.24 फीसदी पर था. बता दें इसका फाइनल नंबर दिसंबर 2023 तक आएगा, जिसके लिए अभी फिलहाल कर्मचारियों को इंतजार करना होगा.

आपको बता दें सरकार जल्द ही यानी सितंबर महीने में कर्मचारियों को डीए हाइक की सौगात दे सकती है. जनवरी से जुलाई 2023 के महंगाई भत्ते का ऐलान जल्द ही होना है. इस बार भी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होनी है. इस समय डीए 42 फीसदी पर है. सरकारी ऐलान के बाद में यह 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा.

इसके लिए अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. जनवरी 2023 में डीए में होने वाली बढ़ोतरी का आंकड़ा आना शुरू हो गया है. इस आंकड़े के मुताबिक, डीए 47 फीसदी तक पहुंच गया है.