jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

भिंड में दलित की पीट-पीटकर हत्या: परिजनों ने दबंगों के घर पर की तोड़फोड़

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में दलित की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 5 बदमाशों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। इसके विरोध में मृतक के परिजनों ने बदमाशों के घर में तोड़फोड़ कर कार को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला दबोह थाना क्षेत्र का है। जहां लहार के रिनियापुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। करीब आधा दर्जन लोगों ने दलित युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। वहीं एक वृद्ध को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड को मिल सकती है नई सौगात: खजुराहो में बन सकता है एयरफोर्स का अगला एयरबेस, रक्षा मंत्रालय के सर्वे में सबसे बेहतर पाया गया एयरपोर्ट
इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने बदमाशों के घर पर हमला कर दिया। घर में तोड़फोड़ कर बाहर खड़ी कार को आग हवाले कर दिया। तनावपूर्ण माहौल देखते हुए एसपी असित यादव और एएसपी संजीव पाठक देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।