jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर

डॉक्टर भरत काटकर द्वारा गलत ऑपरेशन से युवक की मौत मामला – “रविदास फाउंडेशन भारत, नईदिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने  मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा  पत्र” 

हरदा। सतगुरु संत रविदास फाउंडेशन भारत (कार्यालय नईदिल्ली)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने मप्र के  मुख्यमंत्री को 3 जनवरी 25 को पत्र लिखकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की बात लिखी है।

मालूम हो, मृतक अर्जुन के पिता संतोष धुराये ने हरदा जिला प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न करने से आहत होकर संत रविदास फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश नंदमेहर को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की ।  उक्त पत्र पर आमजन के हस्ताक्षर भी दर्ज थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अर्जुन की मृत्यु के 3 माह बाद हरदा में धरना प्रदर्शन के बाद एसपी हरदा ने परिजनों से दूरभाष पर बात कर रिपोर्ट लिखवाने को  कहा था।  नाराज परिजनों ने  कलेक्टर एसपी द्वारा मामले को गंभीरता से न लेने को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी।

 

मालूम हो कि मृतक के चाचा प्रोफेसर सुनील कुमार से भी डॉक्टर काटकर ने गाली गलौज की थी। इस दौरान बाबा साहब आंबेडकर को लेकर भी डॉक्टर भरत काटकर ने अभद्र भाषा का उपयोग किया था। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ था।

 

■ क्या लिखा पत्र में  – 

 

प्रति, 

मा. मुख्यमंत्री महोदय, म.प्र. शासन, भोपाल म.प्र. 

विषयः- जिला हरदा म.प्र. में डॉक्टर द्वारा अपेंडिक्स का गलत ईलाज होने से मृत्यु हो जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने बावत्। 

 

महोदय जी, 

- Install Android App -

सविनय लेख है कि प्रार्थी श्री संतोष धुराये का आवेदन पत्र जिसमें अनके आमजन के हस्ताक्षरयुक्त है जो मुझे प्राप्त हुआ है जिसमें उल्लेख किया गया है कि दिनांक 17 सितम्बर 2024 को जिला हरदा में डाक्टर भरत काटकर द्वारा उनके पुत्र अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया था जिसमें उनके द्वारा आंतो को काट दिया गया, जिसकी वजह से अर्जुन की तबीयत और बिगडने लगी। जिससे उसे भोपाल एम्स हास्पीटल में भर्ती किया गया उसके बाद वह दिनांक 09.12.2024 को शांत हो गया। 

 

जब इसका विरोध परिजनों द्वारा किया गया तो हरदा कलेक्टर एवं एस.पी. महोदय द्वारा इस पर कोई भी कार्यवाही आज दिनांक तक नही कि गई है जब इसकी सूचना समाज के वरिष्ठजनों को लगी तो वह हरदा कलेक्टर से मिलने पंहुचे तो वहां उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया। 

अतः महोदय जी आपसे आग्रह है कि उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुये संबंधित अधिकारी को पाबंद कर जांच करने के उचित निर्देश देने का कष्ट करें जिससे परिवार को न्याय मिल सकें। 

 

धन्यवाद 

संलग्न प्रार्थी का आवेदन पत्र। 

 

भवदीय 

महेश नंदमेहर 

राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

हरदा: डॉक्टर भरत काटकर का उसके क्लिनिक के सामने मरीज के परिजनों ने फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे ! FIR दर्ज नहीं हुई तो। 8 दिन बाद सामाजिक संगठनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे परिजन