jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने मिलेंगे ₹2500, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन – जानें पात्रता और जरूरी दस्तावेज, रक्षाबंधन पर लॉन्च होगी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली । दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक मदद योजना लेकर आ रही है। पहले “महिला समृद्धि योजना” के नाम से जानी जाने वाली इस योजना का नाम अब “दिल्ली लक्ष्मी योजना” कर दिया गया है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार योजना को 28 अगस्त 2026, रक्षाबंधन के मौके पर लॉन्च किया जाएगा और 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में ₹5100 करोड़ का प्रावधान किया है।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ……?

सरकार ने योजना का लाभ सीमित और जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने के लिए पात्रता तय की है:

1. आयु : 21 से 60 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं

2. निवास : महिला दिल्ली की स्थायी निवासी हो और कम से कम 5-10 साल से दिल्ली में रह रही हो

3. आय सीमा : परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से ₹3 लाख तक हो

4. आर्थिक वर्ग : EWS और BPL श्रेणी की महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। राशन कार्ड धारक महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

5. महिला सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी या इनकम टैक्स देने वाली न हो।

6. परिवार के पास 4 पहिया वाहन न हो।

7. महिला का आपराधिक रिकॉर्ड न हो।

अनुमान है कि इस योजना से दिल्ली की करीब 17 से 22 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा।

कैसे मिलेगा पैसा. ?

₹2500 में से ₹1000 सीधे बचत खाते में ट्रांसफर होंगे ताकि महिलाएं रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सकें।

बाकी ₹1500 सरकार RD खाते में जमा करेगी। 3 साल में यह राशि ब्याज सहित एकमुश्त मिलेगी। इस तरह 3 साल में कुल ₹54,000 + ब्याज जमा होगा।

पैसा सीधे DBT के जरिए आधार लिंक बैंक खाते में आएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

1 अगस्त से कैसे करें आवेदन. …?

सरकार इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगी। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे।

- Install Android App -

ऐसे करे आवेदन

1. दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

2. ‘Citizen Registration’ फॉर्म भरें और आधार नंबर डालें

3. व्यक्तिगत जानकारी, पता और मोबाइल OTP से वेरिफाई करें

4. फॉर्म सबमिट करें

योजना हेतु जरूरी दस्तावेज

– दिल्ली का पता वाला आधार कार्ड

– निवास प्रमाण पत्र

– आय प्रमाण पत्र

– BPL/राशन कार्ड – अगर है तो

– आधार से लिंक बैंक पासबुक

– पासपोर्ट साइज फोटो

– मोबाइल नंबर

ऑफलाइन आवेदन के लिए भी संबंधित सरकारी कार्यालय में फॉर्म जमा करने का विकल्प रहेगा।

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि इस योजना का मकसद निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। महंगाई के समय में ₹2500 की मासिक मदद महिलाओं की छोटी-बड़ी जरूरतों में सहारा बनेगी।

विशेष बात ध्यान दे

सरकार की ओर से अभी आवेदन की अंतिम तारीख और पोर्टल लिंक की आधिकारिक घोषणा बाकी है। आवेदन से पहले दिल्ली सरकार की वेबसाइट या महिला एवं बाल विकास विभाग से ताजा जानकारी जरूर लें।