jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

संकट मोचन हनुमान मंदिर में सच्चे श्रद्धा से आए भक्तों की होती है मनोकामना पूरी

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा।नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करते हैं भगवान श्री राम भक्त हनुमान जी वैसे तो अपने भक्तों को थोड़ी सी भक्ति भाव से प्रसन्न होकर उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण करते है संकट मोचन हनुमान मंदिर शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन करते हैं यहां साक्षात् हनुमान जी विराजमान लगते हैं और सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं है श्रद्धा से आए श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है प्रतिदिन हनुमान जी की महा आरती महा प्रसादी का आयोजन होता है

50 वर्षों से अखंड ज्योत जल रही है 

संकट मोचन हनुमान मंदिर में लगभग 50 वर्षों से अखंड ज्योत जलती है ऐसा मानते हैं कि इस अखंड ज्योत के सच्चे मन से दर्शन करने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है मंदिर के पुजारी पंडित संतोष शास्त्री बताते हैं कि मंदिर बहुत ही चमत्कारिक है सच्ची श्रद्धा से दर्शन करने वाले भक्तों की मनोकामना हमेशा पूर्ण होती है प्रतिदिन सुबह 5 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो जाता है जो देर रात तक चलता है पहले शहर से दूर यह मंदिर था लेकिन अब शहर के बीचो-बीच आ गया है नर्मदा पुरम हरदा रोड स्थित होने के कारण निकलने वाले हर वक्त यहां से शीश झुकाकर ही जाते हैं।

- Install Android App -

मंगलवार को होता है विशाल भंडारा 

संकट मोचन हनुमान मंदिर में हर मंगलवार भंडारा होता है भंडारा के लिए पहले से नंबर लगाना पड़ता है उसके बाद ही नंबर आता है भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर या श्रद्धा अनुसार भंडारा देते है।

गुरु पूर्णिमा पर कथावाचक अनन्या शर्मा के द्वारा होता है भंडारा 

गुरु पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचिक अनन्या शर्मा पिता अतुल शर्मा मां रेखा शर्मा भाई अंश शर्मा के द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुबह पूजा अर्चना के बाद भक्तों के लिए भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया संकट मोचन हनुमान मंदिर की महत्ता और धार्मिक महत्व के कारण, यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।