jhankar
ब्रेकिंग
रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट

देवास: जन्मदिन पर सुबह सुबह सूर्योदय देखने गई युवती जीवन का सूर्यास्त हुआ, सड़क हादसा दो की मौत! 4 घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। इंदौर के समीप स्थित जाम गेट पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगो की मौत और 4 विद्यार्थी घायल हो गए। जिसमें देवास के युवक यज्ञनेश उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य घायल छात्रों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 जन्मदिन पर सूर्योदय देखने गई जीवन का सूर्यास्त हुआ

यह हादसा उस समय हुआ जब सिम्बायोसिस कॉलेज की छात्रा समृद्धि अपने जन्मदिन पर सूर्योदय देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ जाम गेट गई थी।

- Install Android App -

जानकारी अनुसार मंगलवार रात समृद्धि ने अपने मित्रों यज्ञनेश उपाध्याय, हर्षिता, विवान, रितेश, और शानू के साथ मिलकर बर्थडे पार्टी मनाई थी। इसके बाद बुधवार सुबह समृद्धि की इच्छा थी कि वह अपने जन्मदिन पर उगता हुआ सूरज देखे, इसलिए सभी दोस्त एक कार में सवार होकर जाम गेट की ओर गए।

कार के सामने अचानक जानवर आने से खाई मे गिरी कार 

कार हादसा जाम गेट से तीन किलोमीटर पहले ही अचानक एक जानवर कार के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश मे कार चला रहे रितेश ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। कार ने तीन-चार पलटी खाई, जिससे समृद्धि और यज्ञनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छात्रों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

यज्ञनेश उपाध्याय देवास के निवासी थे। और वे महेश मेहता (पप्पू जी) के नाती और आशुतोष मेहता के भांजे थे। वे एबीवीपी की पूर्व कार्यकर्ता पल्लवी उपाध्याय के बेटे थे। उनकी अंतिम यात्रा निवास विकास नगर से दोपहर 3:00 बजे निकली और मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।