jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

देवास खातेगांव: एक साथ उठी 6 अर्थियां, पूरा गांव हुआ गमगीन, नहीं रुक रहे थे आंखों के आंसू,

गांव के घरों में नहीं जले चूल्हे, शव यात्रा में तीन हजार लोग शामिल, 10 किलोमीटर तक की यात्रा, विधायक मुरली भंवरा हुए अंतिम यात्रा में शामिल, भामर के पास नर्मदा नदी के बैकवॉटर में हुआ अंतिम संस्कार

राजस्थान के बूंदी में हुई दुर्घटना में बेड़ाखाल गांव के 6 लोगों की चली गई थी जान,श्मशान में एक ही चिता पर सभी मृतकों को एक साथ मुखाग्नि दी गई

—————————-

अनिल उपाध्याय    देवास/MP

राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने कार से जा रहे देवास की सतवास तहसील के बेड़ाखाल गांव के 6 लोगों की मौत दर्दनाक हादसे में रविवार तड़के बूंदी में हो गई थी।

गांव में जैसे ही रविवार को हादसे की मनहूस खबर आई, गांव भर में सन्नाटा छा गया। मृतकों के घरों पर रिश्तेदारों, परिचितों का जमावड़ा लग गया। बूंदी में रविवार तड़के हुए हादसे का बेडाखाल के साथ ही आसपास के कई गांवों में इस हादसे का असर दिखाई दिया। गांव के घरों में चूल्हे नहीं जले। सोमवार अल सुबह इनके शव गांव में लाए गए, तो पूरा गांव चीत्कार उठा। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए, महिलाओं व बच्चों को संभालना मुश्किल रहा। पुरा गांव मानो रो रहा था। पूरा गांव इस हादसे पर गमगीन था। लोगों की आंखों से आंसू नहीं रूख रहे थे।

- Install Android App -

सोमवार सुबह एकसाथ 6 लोगों मांगीलाल, राजेश, जगदीश, महेश, पूनमचंद, मदन की अर्थियां उठी तो हर किसी की आंखें नम थीं। रोने और चिगाडने की आवाज से शव यात्रा में शामिल लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, अंत्येष्टि में तीन हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे। बागली विधायक मुरली भंवरा, सतवास तहसीलदार हरिओम ठाकुर, सतवास थाना प्रभारी आशीष राजपूत टीम सहित मौजूद रहे और स्वजनों को ढांढस बंधाया।

सुबह करीब 8 बजे ग्राम भामर की नदी पर मां नर्मदा के बैकवाटर के किनारे एक ही चिता में सभी को एक साथ मुखाग्नि दी गई।

इनका कहना है। 

6 मृतकों में से 5 संबल योजना के हितग्राही हैं, इनके स्वजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं सीएम द्वारा घोषित दो-दो लाख रुपये की राशि अलग रहेगी। शवों को राजस्थान से बेड़ाखाल तक लाने का खर्च रेडक्रास सोसायटी ने उठाया है। अंत्येष्टि के लिए पांच-पांच हजार रुपये की सहायता अलग से दी गई है।

हरिओम ठाकुर तहसीलदार

 

बड़ी दुखद खबर: दर्दनाक हादसा देवास जिले के 6 लोगों की मौत; खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए थे।