jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाऊंस के अधिकतम प्रकरणों के निराकरण का प्रयास करें: न्यायाधीश श्रीमती खान हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक

सुविधा से पहले दुविधा: जाम में फसी एम्बुलेंस, दुपहिया वाहन चालक कीचड मे गिरे, सर्विस रोड हो गई जर्जर, गड्डढो से पटा, इंदौर- बैतूल हाईवे, वाहन चालक परेशान,

अनिल उपाध्याय
खातेगांव: फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। लेकिन जिस सर्विस रोड से वाहनों को निकालना होता है उसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है। मार्ग पूरी तरह से गड्डो में तब्दील हो गया है।

इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- Install Android App -

बारिश होने के बाद सर्विस रोड की हालत काफी खराब हो चुकी है। रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ ही कीचड़ मचा हुआ है। जो वाहन चालको के लिए दुर्घटना का कारण बन रहा है। सोमवार को सोमवती अमावस्या महापर्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल दुपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन से पर्व स्नान करने नेमावर पहुंचे थे।

लेकिन फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, स्थिति यह रही कि संदलपुर से नेमावर के बीच कीचड़ और सड़क पर कई बार जाम की स्थिति बनी, नेमावर बाईपास के पास सर्विस रोड की हालत इतनी जर्जर हो चुकी हे कि उसमें कीचड और बड़े-बड़े गड्ढे के कारण कई वाहन फंस गए वही दो पहिया वाहन चालक गिरते पडते रहे वही इंदौर से हरदा जार रही एक एंबुलेंस लगभग 15 से 20 मिनट तक जाम में फंसी रही,फोर लेन सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते पुलिस को जाम खुलवाने में काफी काफी पसीना बहाना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि इंदौर बैतूल हाईवे को फोरलेन करने का कार्य इन दिनों जारी है। खातेगांव से नेमावर के बीच रोड की हालत काफी खराब हो चुकी है ।अमावस्या महापर्व होने के बावजूद भी फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी ने ना तो गड्ढो को भरवाया और ना ही सड़क से कीचड़ हटाया जिसके कारण कई बार जहां जाम की स्थिति बनी वहीं कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हुए।
—————–